मथुरा। महा शिवरात्रि पर्व एवं होली के दृष्टिगत जनपद भर में खाद्य विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस बल के साथ विभागीय अधिकारियों ने दो दिन में बरसाना,कोसी,राया और मथुरा के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद पदार्थों के नमूने लिए जिन्हे जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिलाधिकारी सी पी सिंह के आदेश पर सोमवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ बरसाना क्षेत्र स्थित दूध की डेयरियों पर छापामार कार्रवाई की गई। हाथिया गॉंव बरसाना में संचालित कैलाश डेयरी पर छापामार कार्यवाही कर पनीर व घी का नमूना, रूपनगर स्थित भोला डेयरी से पनीर का नमूना, बरसाना स्थित उमेश डेयरी से स्किम्ड मिल्क का नमूना संग्रहित किया गया।
सचल दल में मोहर सिंह कुशवाह, भरत सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार एक भी सहायक आयुक्त (खाद्य) धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार व दलवीर सिंह द्वारा शहर के होलीगेट, कोतवाली रोड, जवाहरगंज, कलेक्टर गंज बाजार में सघन निरीक्षण कर कुट्टू का आटा सिंघाड़े का आटा के नमूने संग्रहित किये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दलवीर सिंह द्वारा राया से मिश्रित दूध का नमूना तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा कोसीकलां से कुट्टू का आटा व सिंघाड़ा का आटा का नमूना संग्रहित किया गया। सभी खाद्य नमूनों को जॉंच के लिए राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस से अपील की जाती है कि कुट्टू, सिंघाड़ा का आटा, समां के चावल व साबुदाना की पैकेट आदि पर निर्माण व अवसान तिथि देखकर ही क्रय करें। अवसान तिथि निकल जाने के पश्चात खाद्य पदार्थों का उपभोग न करें। साथ ही समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि खुला कुट्टू का आटा का विक्रय न करें। जनपद मथुरा कुट्टू प्रोन क्षेत्र है यहां पर पूर्व में खुले कुट्टू के आटे के सेवन से फूड प्वाइजनिंग की कई घटनायें हो चुकी हैं जिसके कारण खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूर्व में ही खुले कुट्टू के आटे के विक्रय/भंडारण पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.