कोर्ट से राया ब्लाक प्रमुख पद पर विजई घोषित हुई सावित्री देवी ने लगाया प्रशासन पर शपथ न कराने का आरोप
मथुरा। न्यायालय द्वारा बीती 4 फरवरी को राया ब्लाक प्रमुख पद पर सावित्री देवी को निर्वाचित (विजयी) घोषित किया गया था । इस संबंध में जिलाधिकारी को तत्काल शपथ दिलाने का आदेश दिया गया था जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने 10 फरवरी को शासन को पत्र लिखकर आदेश के अनुपालन की स्वीकृत शासन से मांगी गयी। उक्त पत्र के क्रम में शासन द्वारा उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत (प्रमुख तथा उपप्रमुख) का निर्वाचन और निर्वाचन विवाद निपटारा नियमावली 1994 के तहत नियम 43, 46, 47 के तहत उल्लखित प्रवधानों के तहत अविलम्ब शपथ दिलाने का 13 फरवरी को आदेश जारी किया लेकिन 20 दिन से अधिक का समय गुजर जाने के बाद न्यायालय व शासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।
पत्रकार वार्ता में सावित्री देवी ने सभी तथ्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिला प्रसासन ने दो दिन के अन्दर शपथ नहीं करायी तो इस पूरे प्रकरण कोमुख्यमंत्री से मिल कर बताऊँगी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटूंगी ।
इस अवसर पर मौजूद पूर्व विधायक चौधरी प्रणत पाल सिंह ने कहा कि दूसरा पक्ष अन्य पार्टी का है सावित्री देवी और उनका पूरा परिवार प्रारंभ से ही भाजपाई रहा है।