फर्रुखाबाद के सांसद की बल्ले बल्ले, वृंदावन में निकला लाटरी ड्रा में वेशकीमती प्लाट

मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की गोविंद विहार आवासीय कॉलोनी के लकी ड्रॉ निकालने के दूसरे दिन फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत
को बृजवासी बनने का मौका मिला है। उन्होंने इस स्कीम में r2 श्रेणी के 151 मीटर से 235 मीटर तक के प्लॉट के लिए आवेदन किया था। एमपी एमएलए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे में मात्र एक ही आवेदक थे वह स्वयं सांसद राजपूत थे। इनके अलावा सरकारी कर्मी कोटा में हेमलता गुप्ता को प्लॉट मिला है। इस श्रेणी में 22 प्लॉट आज भाग्यशाली लोगों को प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा r3 330 मीटर वाली प्लॉट की श्रेणी में 10 प्लाटो की लॉटरी निकाली गई है। आज 32 प्लॉट की लॉटरी में 897 लोगों ने फार्म भरे थे।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिह ने बताया कि अब गोविंद विहार आवासीय योजना के प्लॉटों की लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आगामी दिनों में फरह के रहीमपुर क्षेत्र में बनने वाली कॉलोनी के प्लॉटों की लॉटरी प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा गोविंद विहार के कमर्शियल प्लाटो की डेट शीघ्र घोषित की जानी है। पांचजन्य प्रेक्षाग्रह में हुई लॉटरी प्रक्रिया का संचालन सचिव अरविंद द्विवेदी द्वारा किया गया।