एमवीडीए की गोविंद विहार आवासीय योजना के 89 प्लाटो की खुली लॉटरी

– मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की इस आवासीय योजना में आर वन श्रेणी के लिए आए थे 5215 आवेदन
– आर-2 और आर-3 श्रेणी – के अंतर्गत मंगलवार को निकलेगी लाटरी
– वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत जैत में विकसित की जा रही है यह आवासीय योजना

मथुरा। वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत जैत स्थित मथुरा बृंदावन विकास प्राधिकरण की गोविन्द विहार आवासीय योजना के प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरु हो गई। पहले दिन आर-1 श्रेणी में सबसे छोटे प्लाट का आवंटन लाटरी द्वारा किया गया। इस में सबसे अधिक आवेदन भी आए थे। पहला ड्रा एक्स सर्विस मैन श्रेणी में धर्मेंद्र कुमार और सामान्य श्रेणी में अनीता शर्मा के नाम का ड्रा निकला। सामान्य श्रेणी के 31 प्लाटो के लिए 3416 आवेदक थे
सोमवार को पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने लॉटरी ड्रा प्रक्रिया का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा लैण्ड पुलिंग स्कीम के अन्तर्गत राजस्व ग्राम जैत स्थित करीब 27 हेक्टेयर भूमि पर गोविन्द विहार आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, व्यवसायिक, सामुदायिक भूखण्ड, ईडब्लूएस/एलआईजी भवन हैँ। आवासीय तीन श्रेणी में 121 भूखंड हैँ। इनमें से आर वन श्रेणी के 89 भूखंड हैँ जो 90 से 150 वर्ग मीटर के हैँ। इन प्लाट के लिए सर्वाधिक 5215 आवेदन प्राप्त हुए थे। पहले दिन इन प्लाट का लक्की ड्रा निकला जा रहा है।
उन्होंने लोगों से विभिन्न स्थानों पर प्लाट खरीद के दौरान सतर्क रहने की सलाह भी दी। कहा कि प्लाट खरीद से पहले उससे जुड़ी जानकारी विकास
प्राधिकरण कार्यालय से कर लें कि यहाँ नक्शा स्वीकृति सम्भव है या नहीं जिससे निर्माण के दौरान परेशानी न हो।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विकास प्राधिकरण के सचिव अरविन्द द्विवेदी ने कहा अब मंगलवार को आर-2 में 22 भूखंड 151 से 235 वर्ग मीटर तथा आर-3 में 10 भूखंड 330 वर्ग मीटर का आवंटन होगा। इस दौरान सेवा निवृत्त जज संजीव कुमार, एडीएम नमामि गंगे, ओएसडी प्रसून द्विवेदी आदि अभियंता भी मौजूद रहे।
लक्की ड्रा द्वारा की गई इस प्लाट आवंटन प्रक्रिया के दौरान मौजूद आवेदकों के चेहरे पर खुशी और मायूसी के भाव बदलते देखे गए।