मथुरा वृंदावन के प्रमुख शिवालयों में नगर निगम की व्यवस्थाएं रहेगी चाक-चौबंद : शशांक चौधरी
मथुरा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ वृंदावन स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं मंदिर के पहुंच मार्गों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम नगर आयुक्त ने गोपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की इसके उपरांत मंदिर के सेवादारों से समस्याओं/व्यवस्थाओं के संबंध में वार्ता गई। नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं मंदिर के पहुंच मार्गों का पैदल भ्रमण कर साफ सफाई मार्गों की प्रकाश व्यवस्था एवं आदि व्यवस्थाओं को देखा गया।
उन्होंने अधिकारियों को सभी शिवालयों के आस पास क्षेत्र एवं पहुंच मार्गों पर विशेष साफ सफाई व चूना छिड़काव कराये जाने एवं बैरीकेटिंग लगाये जाने के निर्देश दिए । मंदिर की ओर जाने वाले सभी पहुंच मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण हेतु निरंतर अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए । साथ ही शिवालयों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएं। शिवालयों की ओर जाने वाले सभी पहुंच मार्गों पर पैच मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। मन्दिरों के आस-पास पानी के टैंकर एवं मोबाइल टाॅयलेट खडे कराये जाने एवं मन्दिरों के बाहर एकत्रित फूलमालाओं/कूडे को साथ के साथ उठवाये जाने हेतु निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान पार्षद शशांक शर्मा अपर नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश पाठक सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक अधिशासी अभियन्ता जल राम कैलाश जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेश चन्द सफाई निरीक्षक सुभाष चन्द अवर अभियन्ता सिविल अरूण कुमार आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।