पटना । दिल्ली-NCR में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। इसके करीब ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीवान जिला इसका केंद्र रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सीवान रहा। यहां पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इधर, सोमवार सुबह सुबह कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य है।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है।