Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • मथुरा
  • भाजपा नेताओं को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

भाजपा नेताओं को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

मथुरा
By Rajpath Mathura On Feb 16, 2025 1

मथुरा। अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में सांसद राजकुमार चाहर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मंत्री रविकांत गर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम लोधी महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी को केंद्रीय बजट के निम्मित आयोजित व्यापारी संगोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें व्यापारी हित में सुझाव एवं कुछ बिंदुओं पर मांग की गई है।
जिला महामंत्री साकेत अग्रवाल एवं महानगर महामंत्री दीपक सिंघल ने ज्ञापन की जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है जिसमें व्यापारी हित में कुछ सुझाव एवं मांग रखी जा रही है । ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह प्रदेश के लगभग 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर सभी 6 क्षेत्रों (अवध, काशी, ब्रज, गोरक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिमी उ. प्र.) से 6 विधान परिषद सदस्य चुने जाए। योगी सरकार द्वारा 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए 29 जून को समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित करते हुए मांग कि गयी कि उत्तर प्रदेश की तरह देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। जीएसटी में व्यापारी को अनावश्यक नोटिस ना जारी किये जाएँ एवं किसी भी स्तर पर शोषण न किया जाए। व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ते हुए आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाए। व्यापारी की दुकान के क्षतिग्रस्त या जलने पर उसको मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दी जाए। यूपीआई से व्यापारी द्वारा लिए गये भुगतान पर ईडी बैंक द्वारा खाते सीज़ ना किये जायें।
ज्ञापन देने वाले मे मुख्य रूप से महानगर कोषाध्यक्ष गौर हरि (सोनू हाथी वाला) वृंदावन नगर अध्यक्ष पवन ठाकुर युवा नगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल आदि मुख्य व्यापारी उपस्थित रहे।..

#breaking news#cm yogi #yogi adityanath#google #google discover#mathura vrndavan news#Traders submitted a memorandum to BJP leaders in Mathuraहिंदी खबर
Rajpath Mathura 13427 posts 0 comments

Prev Post

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘Aashiqui 3 ’का टीजर रिलीज

Next Post

दिल्ली – बिहार में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

You might also like More from author
मथुरा

मथुरा की बेटी ने रचा इतिहास , सौजन्या सूद का आईआईएम अहमदाबाद में चयन

मथुरा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मथुरा

मथुरा में DM की सख्ती: 100% दाखिला करें स्कूल, किताब-ड्रेस पर 25% छूट के निर्देश

मथुरा

मथुरा मण्डी में प्रशासन सख्त: गेहूं खरीद बढ़ाने के निर्देश, जलभराव पर बनेगी…

Prev Next
About Us

5176141
Views Today : 9333
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.