मथुरा वृंदावन के एक बड़े हिस्से में कल 8 घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

मथुरा । वृंदावन 132केवी बिजलीघर से पोषित मसानी बिजलीघर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 13 नवम्बर बुधवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी । शटडाउन के दौरान बिजली सुधार कार्य होगा। यह जानकारी एसडीओ मसानी मानवेन्द्र गौतम ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही अवगत कराया कि अस्थाई व्यवस्था के तहत आकाशवाणी बिजलीघर से सप्लाई दी जाती रहेगी।