भाजपा नेता ने किया हाई फाई बुटीक सेंटर का उद्घाटन

मथुरा। महानगर के कृष्णा नगर क्षेत्र में भाजपा नेता युवराज ठाकुर और उनकी पत्नी शिल्पी सिंह ने बुटीक सेंटर आर्बर स्टूडियो एवं फैशन का फीता काटकर उद्घाटन किया है। अपने उद्घाटन भाषण में बोलते हुए भाजपा युवा नेता युवराज ठाकुर ने कहा कि इस बुटीक सेंटर से किसी भी संस्कृति के जैसे गोपी राजपूती बंगाली मुगल आदि परिधान नए कलेवर में तैयार कराए जा सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं के प्रयोग में आने वाले विशेष सामान भी इस बुटीक पर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ड्रीम गर्ल स्टूडियो की प्रोपराइटर शिल्पी सिंह ने कहा की इस बुकिंग सेंटर स्टूडियो में मनपसंद तरीके से ड्रेस कस्टमाइज्ड भी कराई जा सकती है।
स्टूडियो संचालक शुभम् राजपूत एक योग्य व अनुभवी फैशन डिज़ाइनर हैं। इनके स्टूडियो में आप अपने मनपसंद तरीक़े से ड्रेसेज़ कस्टमाइज्ड करा सकते हैं। किसी भी संस्कृति के अनुसार जैसे – ब्रज-गोपी, राजपूती, बैंगोली, मुग़ल आदि परिधान नये रूप में तैयार करा सकते हैं।
कार्यक्रम में दीप्ति चौधरी (ओनर- कोको इंडिया रेस्टोरेंट, वृंदावन), रोमा पाल (फ़ैशन डिज़ाइनर), अमित (फैशन डिज़ाइनर), सौरभ ( फ़ैशन डिज़ाइनर) चंदू पहलवान ( ब्रज केसरी), बंटी पहलवान (ज़िला केशरी), शिवा पहलवान( ब्रज केसरी), रवि पहलवान, हरेंद्र, गोविन्दा पहलवान आदि उपस्थित रहे ।