विभा शक्ति फाउंडेशन ने किया डांडिया नाइट का आयोजन

मथुरा। विभा शक्ति फाउंडेशन ने शनिवार को शक्ति आराधना के पर्व पर भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु डांडिया नृत्य का आयोजन किया जिसमें समाज की अनेकों महिलाओं ने पर चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई खेलों का भी आयोजन किया गया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । आयोजन समिति के सदस्य सीमा गुप्ता लता शर्मा पूजा गौर के साथ अक्षिता सक्सेना चिन्मयी कटारा पारुल सवारिया पारुल शर्मा धरा शर्मा नीलम ज्योति आदि उपस्थित रहे।‌ कार्यक्रम का संचालन निहारिका अग्रवाल एवं भूमिका ने किया। विभा शक्ति फाउंडेशन की डायरेक्टर कीर्ति शर्मा ने फाउंडेशन के कार्यों पर प्रकाश डाला।