मथुरा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने तथा हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के भंडारण/ विक्रय को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर कुल छह नमूनें संग्रहित किए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार गोवर्धन तहसील में बड़ा बाजार से साबूदाने का नमूना, वृंदावन स्थित निर्माण इकाई से व्रत का आटा का एक नमूना, गोविंद नगर मथुरा से कुट्टू के आटे का एक नमूना, सदर तहसील में बाद से कुट्टू गिरी, बरारी में खुले कुट्टू का आटा और औरंगाबाद में समा का चावल के नमूनें संग्रहित किए गए। साथ ही लगभग 5 किलोग्राम खुले कुट्टू के आटे को विनष्ट कराया गया। उक्त सभी छह नमूनें विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
चैकिंग में खाद्य सचल दल में ज्ञान पाल सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गजराज सिंह, दलबीर सिंह, मोहर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह एवं भरत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.