मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ़ जा रही गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाज़ा पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई और टोल बूथ से टकरा गई जिसमें टोल बूथ पर बैठा कर्मचारी बाल-बाल बच गया।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक-परिचालक को हिरासत में लिया। वही गाड़ी की टक्कर मारने वाली घटना टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी केमरे में क़ैद हो गई जिसमें टोल कर्मचारी बाल-बाल बचाता हुआ दिखाई दे रहा है। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत हुई यह घटना दिल दहलाने वाली रही। दुर्घटना में बचे टोल कर्मी ने इसको अपनी दूसरी जिंदगी बताया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.