मथुरा। जनपद के थाना सुरीर क्षेत्र में ग्रह कलेश के चलते एक महिला ने अपने दो अबोध बच्चों को विषाक्त पदार्थ कलाकार स्वयं भी जान देने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने पर एक बच्चे की मृत्यु होने की खबर प्रकाश में आई है। बताया जाता है महिला का अपने पति से विवाद हुआ था।
गांव लोहई में नीरज की पत्नी सुनीता ने गृहकलेश में बुधवार को अपने दो अबोध बच्चे राशि (3) और गीतांशु (2) के साथ खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था जिनमें उस समय उल्टी कराकर और गांव में डाक्टर से उपचार कराने पर कुछ फायदा हुआ था। गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर बेटा गीतांशु की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। सूचना पर सुरीर पुलिस पहुंच गई बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला और बेटी को भी अस्पताल भेज दिया। सूत्रों का कहना है कि इस महिला के पति की पहली पत्नी का स्वर्गवास हो गया था। पहली पत्नी के भाई की तबियत खराब थी उसको देखने के लिए मना करने पर भी पति चला गया। इसी बात से कुपित होकर सुनीता ने बच्चों सहित अपनी जान देने का प्रयास किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.