राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय) । कस्वा राया में तीन स्थानों पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है । रेलवे फाटक के समीप रविवार की रात्रि कटरा बाजार से परचून की दुकान में लोहे की किवाड़ काटकर अज्ञात चोर लाखो रुपए की नगदी सहित समान चुरा ले गए। वही समीप में एक क्लॉथ स्टोर की दीवाल काटकर चोरी का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। गली शिवदत्त निवासी मोहनलाल अग्रवाल की कटरा बाजार में थोक व रिटेल में परचून की दुकान है। रविवार की रात्रि उनकी दुकान में तीसरी मंजिल पर अज्ञात चोरों ने गैस कटर से लोहे की किवाड़ों को काटकर नीचे उतर आए । इस दौरान उन्होंने दुकान में रखे घी तेल रिफाइंड मेवा मसाले क्रीम पाउडर गोल्डमोहर आदि समान व गल्ले में करीब 10 -15 हजार रुपये की नगदी पार कर ले गए । सुबह दुकान खोलने आये दुकान स्वामी को समान तितर-वितर पड़ा देख होश फाख्ता हो गए। दुकान में चोरी की घटना की जानकारी के बाद दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी।

सूचना पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच में जुट गयी। वही दुकान के बराबर रघुवर दयाल पवन अग्रवाल की कपड़े की दुकान है। वहां पर भी चोरों ने तीसरी मंजिल पर पहुचकर झीने की पटिया काटकर दुकान में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। तीसरी घटना सैनी मोहल्ला में बनी सिंह निवासी गांव मुरसेनिया ने नया मकान का निर्माण कराया है। जिसमे घरेलू सामान रखा हुआ था। रात्रि को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे इन्वर्टर बैटरी एलइडी गैस सिलेंडर चुराकर ले गए । चोरी की घटना की जानकारी होते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा रामलीला कमेटी अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल सहित व्यापारी मोके पर पहुंच गए । चोरी की बारदात को लेकर क्षेत्रीय लोगो ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कस्वे में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.