प्योंगयान । उत्तर कोरिया के अधिकारी अपने नेता किम जोंग उन के इलाज के लिए विदेश से दवाएं मांग रहे हैं क्योंकि तानाशाह किम जोंग का वजन बढ़ गया है और अब वह मोटापे से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के मुताबिक किम जोंग हाई ब्लड प्रेशर और डायबटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। 40 साल की उम्र में, किम का पारिवारिक इतिहास हृदय संबंधी समस्याओं का रहा है, उनके पिता और दादा दोनों की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। शराब पीने और धूम्रपान की आदतों के लिए जाना जाने वाला तानाशाह किम जोन करीब 5 फीट, 8 इंच लंबा है और पहले उसका वजन 140 किलोग्राम था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि 2021 में संभवतः आहार परिवर्तन के कारण काफी मात्रा में वजन कम हो गया था, हाल ही में पता चला है कि उन्होंने अपना खोया हुआ वजन वापस पा लिया है। रिपोर्ट में एनआईएस का अनुमान है कि किम जोन का वर्तमान वजन करीब 140 किलोग्राम है, जो उन्हें हृदय रोग जैसी बीमारियों की दावत दे रहा है। किम में 30 साल से ही हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह के लक्षण दिखे हैं। एनआईएस का मानना है कि किम का मोटापा उसके शराब पीने, धूम्रपान और तनाव से जुड़ा हुआ है। एनआईएस ने सांसदों को यह भी बताया कि उत्तर कोरियाई अधिकारी किम के संदिग्ध हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह के इलाज के लिए विदेश से नई दवाएं खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। किम का स्वास्थ्य उत्तर कोरिया की सीमाओं से परे महत्वपूर्ण रुचि का विषय है।
उन्होंने औपचारिक रूप से उत्तराधिकारी का नाम नहीं दिया है, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि उनकी अक्षमता की स्थिति में देश के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार की कमान कौन संभालेगा। ब्रीफिंग के दौरान, एनआईएस ने अपना आकलन दोहराया कि किम की पंद्रह साल की बेटी, जिसका नाम किम जू ऐ है। वो अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है। रिपोर्ट में एनआईएस ने कहा कि वह इस संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं कर सकता है कि उसके भाई-बहनों में से कोई एक उसकी जगह उत्तराधिकारी बन सकता है, यह देखते हुए कि उसे आधिकारिक तौर पर उसके पिता के उत्तराधिकारी के रूप में नामित नहीं किया गया है।