मथुरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा एलएलबी एवं बीएड की सत्र 2023-24 की बीएसए कॉलेज में संचालित परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के आंतरिक उड़न दस्ते के द्वारा सघन तलाशी ली गई। डॉ. रवीश शर्मा के अनुसार सघन तलाशी के दौरान छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड, जूते- मोजे, ज्योमेट्री बॉक्स आदि की नियमित चैकिंग की जा रही है ।
तलाशी के दौरान श्री जी बाबा लॉ कॉलेज के एलएलबी प्रथम वर्ष का एक छात्र पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा गया जिसके विरूद्ध यूएफएम की कार्यवाही करते हुए विश्वविद्यालय को सूचित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया महाविद्यालय केंद्र पर सुचितापूर्ण ढंग से सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है एवं आगामी परीक्षाएं भी इसी प्रकार संचालित होती रहेंगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.