मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की एक और योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत मथुरा में यमुना के घाटों का पुनरुद्धार किया जाएगा। इसकी पहली किश्त के रूप में 15 करोड़ जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यमुना के घाटों से जुड़ा 49.77 करोड़ का प्रोजेक्ट शासन को प्रस्तावित किया था। इसमें घाटों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण, छतरियों की मरम्मत, बैठने के लिए बेंच, अधूरे घाटों को पूरा करना, एक दूसरे से उन्हे जोड़ना शामिल है। इस निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया है। सिंचाई विभाग की अपर खंड आगरा कैनाल ने इसके लिए 49.77 करोड़ का स्टीमेट प्रस्तुत किया था। इस पर शासन ने मामूली संशोधन के साथ 43,66 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी के साथ 15 करोड़ की प्रथम किश्त भी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मथुरा में यमुना के अनेक घाटों की मरम्मत होनी है। वहां श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान की जानी हैं। इसी के मद्देनजर घाटों के विकास और पुनरुद्धार के लिए प्रस्तावित योजना को शासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। 49.77 करोड़ के इस कार्य से यमुना के घाट सुंदर बनेंगे। यमुना की ओर पर्यटकों का रुझान भी बढ़ेगा। मथुरा वृंदावन में यमुना के घाट धार्मिक महत्व से जुड़े हैं। वृंदावन में अक्रूर घाट का नव निर्माण भी किया जाना है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.