विधानसभा उपचुनाव : सात राज्यों की 9 सीटों के रिजल्ट घोषित; कांग्रेस 4, टीएमसी 3, भाजपा और AAP 1-1 सीट जीती

जालंधर ।  मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। 9 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 3, AAP और भाजपा ने 1-1 सीट जीत ली है। 4 पर काउंटिंग जारी है।

राज्य विधानसभा आगे पीछे
मध्य प्रदेश अमरवाड़ा भाजपा कांग्रेस
बिहार रुपौली निर्दलीय जेडीयू
पंजाब जालंधर पश्चिम AAP (जीत) भाजपा
पश्चिम बंगाल रानाघाट दक्षिण टीएमसी (जीत) भाजपा
रायगंज टीएमसी (जीत) भाजपा
बागदा टीएमसी (जीत) भाजपा
मानिकतला टीएमसी भाजपा
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर भाजपा (जीत) कांग्रेस
देहरा कांग्रेस (जीत) भाजपा
नलगढ़ कांग्रेस (जीत) भाजपा
उत्तराखंड बद्रीनाथ कांग्रेस (जीत) भाजपा
मंगलौर कांग्रेस (जीत) बीएसपी
तमिलनाडु विक्रवंडी डीएमके पीएमके

पंजाब मे जालंधर पश्चिमी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। 13 राउंड की संख्या पूरी हो चुकी है और  आप के प्रत्याशी महेंद्र भगत 37,325 वोटों से जीत गए हैं। इस विधान सभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार दूसरे और कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। इस उपचुनाव में आआपा को 55,246 वोट, बीजेपी उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 17921 वोट, कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर को 16757 वोट, अकाली उम्मीदवार सुरजीत कौर को 1242 वोट और बसपा उम्मीदवार बिंदर कुमार को 734 वोट मिले।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर रही थी और बीजेपी दूसरे और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही। इस विधानसभा उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल विपरीत है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर रही और बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।