हाथरस। जिले में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई।। एटा में 19 लोगों के शव मेडिकल कॉलेज लाए गए हैं। अलीगढ मंडल के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए अधिकारियो से प्रभावित लोगो की हर संभव मदद करने के आदेश किये है। हादसे में 100 से अधिक लोग घायल है।
सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है यहां 19 लोगों की मौत की सूचना है। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। चर्चा में 70 लोगों के मरने की बताई जा रही है। मृतकों में ज्यादातर हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों शव अलीगढ़ और एटा भेजे गए है । मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।
एटा क़े सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने 23 मृतकों की पुष्टि की जिनमे 1 पुरुष, 19 महिलायें और 3 बच्चे शामिल हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.