जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति से घर जाकर मिले रक्षामंत्री राजनाथ
मथुरा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को वृंदावन में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल से उनके निवास पर जाकर भेंट की । रक्षा मंत्री का रमणरेती स्थित घर पहुंचने पर श्री अग्रवाल एवं उनके परिवार सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह दिया । उल्लेखनीय है कई दशक से राजनाथ सिंह एवं नारायण दास अग्रवाल के मध्य पारिवारिक एवं अपनत्व के निजी और पारिवारिक संबंध है वह कुछ समय पहले भी वृंदावन आए थे और उनके निवास जाकर के पूरे परिवार का हाल-चाल लिया था।
इस अवसर पर उपस्थित जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों से राजनीतिक एवं ब्रज के विकास को लेकर के काफी चर्चा हुई जो निकट भविष्य में धरातल पर साकार नजर आएगी। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू लता अग्रवाल जीएलए के सीईओ नीरज अग्रवाल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह सांसद श्रीमती हेमा मालिनी राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह विधायक श्रीकांत शर्मा विधायक पूरन प्रकाश एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह विधायक ठा. मेघश्याम सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी महापौर विनोद अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल अखिल अग्रवाल कपिल अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्री अग्रवाल के निवास पर जिले के प्रमुख राजनीतिक जनप्रतिनिधियों से न केवल राजनीतिक चर्चा की वल्कि ब्रज के विकास की जानकारी भी ली और आगामी आने वाले दिनों में क्या प्रमुख विकास हो सकता है उस पर भी चर्चा की जो निकट भविष्य में साकार नजर आएगी।