सैकड़ों बीमारियों का इलाज धूप स्नान

मथुरा। प्रातः काल सूर्योदय से 1 घंटे बाद शाम को सूर्यास्त से 1 घंटे पहले 15 मिनट तक धूप स्नान करने से सैकड़ों बीमारियों का इलाज हो जाता है। योगाचार्य तथा पर्यावरणविद् बंशीधर अग्रवाल ने बताया प्रातः काल सूर्योदय के 1 घंटे बाद तथा शाम को सूर्यास्त के 1 घंटे पहले आधा घंटा जिसमें सूर्य देवता (सूर्य नारायण) को 15 मिनट मुंह की तरफ और 15 मिनट पीठ की तरफ करके अनुलोम-विलोम प्राणायाम चलते-चलते खड़े होकर बैठकर बिना जूता चप्पल के मिट्टी या घास में धूप स्नान (धूप सेकना) करने से सैकड़ों बीमारियों का बिना ₹ 1 रुपए खर्च करके आप बड़े से बड़ा इलाज जैसे सर्दी-जुकाम बुखार किसी प्रकार का जोड़ों तथा हड्डियों का दर्द कैल्शियम विटामिन डी खून का संचार डायबिटीज हृदय रोग आदि एक सप्ताह तथा बड़ी से बड़ी बीमारी 6 महीने में ठीक कर सकते हैं इसमें किसी की सलाह लेने की जरूरत नहीं है सुबह शाम धूप में 11 बार सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है यह ध्यान रखें की दोपहर में कड़क धूप में धूप स्नान ना करें।
योगाचार्य श्री अग्रवाल कहते है कि प्रथम विश्व युद्ध के समय इलाज के सीमित साधन थे जर्मनी में जिन योद्धा (सैनिक) लड़ाई में गोली से घायल हो जाते थे उनके धावो को भरने के लिए चार-पांच घंटे कई दिनों तक धूप स्नान (धूप सेकना) कराया जाता था जिससे वह ठीक हो जाते थे धूप स्नान करते समय शरीर पर कम से कम कपड़े पहने तो और भी जल्दी इलाज हो जाता है पीठ और पेट पर कपड़े न पहने।