मथुरा में कांग्रेसियो ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33 वी पुण्य तिथि सादगी से मनाई

मथुरा। महानगर के प्रमुख चौराहा होली गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि की अध्यक्षता में भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33 वी पुण्य तिथि बड़े ही सादगी के साथ मनाई गई। राजीव गांधी अमर रहे नारो के बीच में अपना संबोधन करते हुए विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि राजीव गांधी जी संपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे उनके ही कार्यकाल में संचार क्रांति का उदय हुआ वह संचार क्रांति के जनक थे।
इस अवसर पर प्रभावित कार्यालय पर सौरभ दीक्षित एवं राजेश सैनी ने साथियों सहित कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने युवाओं को मताधिकार 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष किया और कंप्यूटर संचार को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री मथुरा लोकसभा इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों एवं धर्म के लोगों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किया राजीव गांधी को आधुनिक भारत का शिल्पकार भी कहा जाता है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राहुल अरोड़ा सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश सचिव अमित पाठक सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव चकलेश्वर सिंह का पटका माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गौड़ ने किया।
कार्यक्रम में विनोद शर्मा पार्षद संतोष पाठक पार्षद अबरार हुसैन पार्षद पुनीत बघेल पार्षद मुन्ना मलिक जिलानी कादरी विपुल पाठक प्रवीण भास्कर अप्रीतम सक्सेना विवेक अग्रवाल दीनदयाल माहौर आशुतोष जेटली अमित राज सागर माहौर राहुल भारती एडवोकेट अनवर फारुकी सुरेश शर्मा विनोद कुमार दिवाकर अनूप गौतम कमरुद्दीन दिनेश पाल देवेंद्र पप्पू खान वरुण अरोड़ा रवि वाल्मीकि रिंकू चौधरी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।