मथुरा। रेलवे ने आगरा मंडल में माह अप्रैल के दौरान बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 230 लोगो के खिलाफ कार्यवाही करके 14,820/- रूपये जुर्माना वसूला है। उत्तर मध्य रेलवे सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।
इन्ही प्रयासों के क्रम में आगरा मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है जिसमे जिसमे आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 86, आगरा किला स्टेशन पर 09, मथुरा जंक्शन पर 118, कोसीकलां स्टेशन पर 12 व धौलपुर स्टेशन पर 03 यात्रियों पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि बिना उचित एवं प्रर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.