मथुरा। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग के लिए सरकारी और निजी स्तर पर काफी प्रयास किये जा रहे है, समाजसेवी संस्थाओं के साथ अलग अलग एसोशियसन भरपूर मतदान की अपील कर रही है। इसी क्रम में मथुरा मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए ) ने भी अपील जारी की है। अपने अपने ढंग से जनपद के निजी चिकित्सक मतदाताओं को जागरूक करेंगे। चिकित्सा संस्थानों पर फ्लेक्स एवं बैनर लगाकर मतदान के लिए सभी से अपील की जाएगी। भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग किया जाएगा। समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह बातें गुरुवार को स्थानीय एक होटल में आई एम ए के नवागत अध्यक्ष डा.मनोज गुप्ता एवं सचिव डा.योगेश अग्रवाल ने कहीं। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के आयुष्मान डिजिटल मिशन में सहयोग किया जाएगा। सीएमओ कार्यालय में प्रति वर्ष होने वाले पंजीकरण की अवधि पांच वर्ष कराने का प्रयास किया जाएगा। आम जनमानस में चिकित्सकों के प्रति उपजी कुछ भ्रांतियों को दूर कराने के प्रयास होंगे। अपने कार्यकाल में चिकित्सकों के लिए अच्छे मेडिकल एजूकेशन कार्यक्रम,सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद के अलावा जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति और जागरूक एवं बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। बीमारियों से बचाव को टीकाकरण पर भी जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ डीपी गोयल ने बताया सर्वाइकल कैंसर के लिए सरकार स्कूली छात्र में भी वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रही है भारत में इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से कम इस्तेमाल होती है मगर आगे वाले समय में मेड इन इंडिया की वैक्सीन हो जाने पर इसकी कीमत में कमी आयेगी। वर्तमान समय में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगना बहुत ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में डॉ एस के बर्मन ने चिंता जताते हुए कहा कि आज मथुरा में ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न हो गई है कि इमरजेंसी मामलों को लेने में नर्सिंग होम संचालक और चिकित्सक घबराते हैं। इस स्थिति के कारण मरीज को तत्काल में जो उपचार मिलना चाहिए वह मिल नहीं पता और वह अनायास ही मौत का शिकार हो जाता है। इसके लिए उन्होंने वह लोग जिम्मेदार ठहराए जो अस्पताल में तोड़फोड़ और आगजनी की कार्रवाई कर देते हैं।
डा.अनिल चौहान, डा.पवन अग्रवाल, डा.अवधेश अग्रवाल आदि चिकित्सकों ने भी ज्ञान वर्धक जानकारी दी। उपाध्यक्ष डा.गौरव भारद्वाज ने बताया कि नई टीम बेहतर कार्य करेगी। आगामी वर्ष के लिए इलेक्ट अध्यक्ष डा.बिजेन्द्र तिवारी ने भी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा.देवेन्द्र अग्रवाल, डा.ललित वार्ष्णेय ,डा.अंशुल अग्रवाल, डा.बीएस गोयल, डा. लीना गुप्ता, डा.दिलीप, डा.ज्योति अग्रवाल, डा.मानसी चांदना, डा.शिखा गुप्ता, डा.विकास मिश्रा, डा.राजीव मित्तल, डा.मोहित गुप्ता, डा.शैफाली सिंघल आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.