Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Sunday, February 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • राज्य
  • ब्रेकिंग न्यूज़: इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी का नगर निगम ने किया बैंक खाता सीज

ब्रेकिंग न्यूज़: इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी का नगर निगम ने किया बैंक खाता सीज

राज्य
By Rajpath Mathura Last updated Mar 22, 2024 1

मथुरा। लाखों करोड़ों रुपए के प्रॉफिट का दावा करने वाली सार्वजनिक उपक्रम की कंपनी इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी के बैंक खाते को मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा सीज करा दिया गया है। मथुरा रिफायनरी पर नगर निगम का करीब 80 लाख रुपए विभिन्न टैक्स का बकाया चल रहा है।
मथुरा वृंदावन नगर निगम की आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग द्वारा सभी नगर निगमों की वसूली अभियान की वर्चुअल समीक्षा की गयी जिसमें निर्देश दिये गये कि 5 लाख रु से बड़े बकायेदारों से वसूली हेतु सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये।
मथुरा रिफाईनरी के उपमहाप्रबन्धक (कर्मचारी सेवा) इण्डियन ऑयल काॅरपोरेशन को 6 जनवरी एवं 13 मार्च को लिखित में रू. 79,96,733/- की बकाया वसूली हेतु नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 504 एवं धारा 506 के अन्तर्गत बिल एवं मांग पत्र निर्गत किये गये किन्तु इसके बावजूद उपरोक्त धनराशि का भुगतान नगर निगम को नहीं किया गया। बार बार आग्रह किये जाने के बाबजूद भुगतान नहीं किया जिसके चलते उक्त धनराशि के बकाये का भुगतान न करने पर मथुरा रिफाईनरी, मथुरा के भा. स्टेट बैंक रिफायनरी शाखा में चल रहे खातों को सीज करा दिया गया है।
नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रिफायनरी शाखा को भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अग्रिम आदेश तक रिफाइनरी के बैंक खाते से नगर निगम मथुरा के अतिरिक्त अन्य किसी से कोई लेनदेन नहीं किया जाए तथा खाते से निगम की वसूली धनराशि का भुगतान यथाशीघ्र ड्राफ्ट आरटीजीएस या बैंकर्स चेक के माध्यम से कर दिया जाए।
नगर आयुक्त द्वारा कर विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुराने बकायेदारों से तत्काल शत-प्रतिशत करों की वसूली कराना सुनिश्चित करें जिन बकायेदारों के द्वारा करों का भुगतान नहीं किया जा रहा है उन बकायेदारों के विरूद्ध नगर निगम अधिनियम के अनुसार कार्यवाही अमल में लायी जाये। ज्ञात रहे कि मथुरा नगर को मथुरा रिफायनरी द्वारा आज तक टैक्स के रूप में कोई भुगतान नहीं किया गया।

#Breaking News: Municipal Corporation seizes bank account of Indian Oil Mathura Refinery.#google #google discover#mathura vrndavan nagar nigam#mathura vrndavan news
Rajpath Mathura 13433 posts 0 comments

Prev Post

इंदौर के पैटर्न पर होगी मथुरा-वृंदावन में सफाई व्यवस्था

Next Post

होली वाले दिन कब से चलेगी मेट्रो? जान लीजिए नया टाइमिंग

You might also like More from author
राज्य

सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र , रेलवे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने और फंड जारी…

राज्य

रफ्तार का कहर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिछ गईं लाशें, कंटेनर की टक्कर से 6 यात्रियों के…

राज्य

महाराष्ट्र: मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली प्रभाकर ढेर, तीन महिलाओं समेत 7…

राज्य

बरसाना के राधारानी मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, होली के बाद टोकन सिस्टम…

Prev Next
About Us

4991242
Views Today : 3023
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.