प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के नाम पर वृंदावन में हो रही है लूट

मथुरा । वृन्दावन में ठा. बांकेबिहारी जी के दर्शनों की तरह यहां के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज के चर्चे आज कल सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर आम हो चले है। प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए उनके भक्त इतने उतावले हो गये है कि वह किसी भी कीमत पर उनके दर्शन कर आर्शीवाद पाना चाहते है। यही कारण है कि वृन्दावन आने के दौरान जिस तरह से श्रद्धालू बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए वीआईपी, वीवीआईपी आदि के जरिये यहां मौजूद पण्डा आदि को मुंह मांगे पैसे देने के लिए आतुर रहते है। कुछ इसी तरह का नजारा महाराज श्री के दर्शनों में भी देखा जा रहा है। उनके दर्शनों को भी भारी संख्या में उनके भक्त पहुंच रहे है। जिसका वृन्दावन में मौजूद लपकों द्वारा जमकर लाभ उठाते हुए भक्तों से धन उगाही की जा रही है। यह लपके प्रमानंद महाराज के दर्शन कराने की कहकर लोगों से धन ऐंठ कर महाराज के आश्रम के पास छोड़ कर कन्नी काट जाते है। इस संबंध में आश्रम से जुडे लोगों का कहना है कि महाराज के दर्शनों के लिए किसी प्रकार की फीस आदि नही ली जाती है।