सावधान : यूपी के पुलिस मुखिया प्रशांत कुमार के नाम पर मांगी जा रही है व्हाट्सएप पर धनराशि

मथुरा। देश व प्रदेश में साइबर अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वह किसी को भी अपना शिकार बनाने से बाज नहीं आते। यहां तक की पुलिस से हर किस्म का अपराधी कांपता है। साइबर अपराधी उनसे जरा भी भयभीत नहीं होते। देश में इस समय तरह तरह के साइबर अपराधियों द्वारा जालसाजी की जा रही है। ऐसा ही एक उदाहरण उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है जहां साइबर अपराधियों ने प्रदेश पुलिस मुखिया डीजीपी प्रशांत कुमार
की ही वावर्दी फोटो लगाकर व्हाट्सएप से लोगों से अनेतिक मांग की है। जब इस बात की जानकारी पुलिस मुखिया को पता लगी तो उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में एसपी को भेजें पत्र में जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि वह तत्काल अपने स्तर से सोशल मीडिया पर तथा आम जनमानस में प्रचार करें कि डीजीपी के नाम से कहीं भी कोई धनराशि की मांग नहीं की जा रही।

बताया जाता है यह बहुत बड़ा साइबर फ्रॉड है। इसको लेकर यूपी पुलिस ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है । जल्दी ही इस प्रकार का फ्रॉड करने वाले साइबर फ्रॉड को पुलिस अपनी गिरफ्त में ले लेगी। सूत्रों को कहना है कि डीजीपी द्वारा अपने निजी अथवा सरकारी नंबर पर अपनी व्हाट्सएप की डीपी में कोई भी वावर्दी की फोटो का प्रयोग नहीं किया जा रहा ओर ना हीं व्हाट्सएप के माध्यम से किसी से कोई मांग की गई है।