श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भागवत -भवन में श्रीराधा-कृष्ण युगल सरकार की छवि में होंगे पहली बार सियाराम रूप के दर्शन
-लड्डू गोपाल की जन्मभूमि से जायेंगे श्रीरामलला को लड्डू
-अयोध्या धाम में आयोजित उत्सव का श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पर होगा सीधा प्रसारण।
मथुरा। श्रीअयोध्या धाम में आयोजित भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अद्भुद एवं पुण्य दिवस पर श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पर श्रीराम महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विराजमान भगवान श्रीकेशवदेव जी महाराज इस ऐतिहासिक दिवस पर श्रीराम रूप धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। ब्रज के कारीगर इस अद्भुत श्रंगार के निर्माण में लगे हुऐ हैं। प्रथमवार भागवत भवन में विराजित ठाकुरजी श्रीराधा श्रीकृष्ण युगल सरकार की छवि में होंगे सियाराम के दर्शन ।
जन्मस्थान मंदिरों के भीतरी भाग को पत्र, पुश्प एवं अन्य परंपरागत दिव्य सामग्री से सजाया जायेगा। भागवत-भवन के आतंरिक भाग में श्रीराम जन्मभूिम मंदिर के स्वरूप में फूल बंगला का निर्माण होगा। इसके अलावा भागवत-भवन के चारों ओर केसरिया घ्वजा एवं भगवान श्रीराम की दिव्य छवि लगायी जायेंगी। ।

श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार दोपहर 2 बजे से दिव्य भजन-गायन का आयोजन जन्मभूमि के पवित्र लीला मंच पर होगा। ब्रज के सुप्रसिद्ध भजन-गायक जगदीश ब्रजवासी विषेश रूप भगवान श्रीराम के मगंल गीता का गायन करेंगे। 16 जनवरी से 23 जनवरी तक संपूर्ण जन्मस्थान परिसर में रामधुन का प्रसारण होगा। सायं काल 5 बजे से संपूर्ण मंदिर परिसर में विशाल दीपदान का आयोजन किया जायेगा। दीपदान को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जन्मस्थान लीलामंच प्रांगण श्रीकेशवदेवजी मंदिर श्रीगिरिराज जी मंदिर प्रांगण में भव्य रंगोली बनायी जायेंगी एवं रंगोली के मध्य अद्भुद दीपदान का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालु श्रीअयोध्या धाम में आयोजित होने वाले दिव्य अलौकिक एवं ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दर्शन जन्मभूमि पर बड़ी स्क्रीन पर कर सकेंगे।