सपा एवं कांग्रेस के रहते नहीं बन सकता था राम मंदिर: पुष्कर धामी
कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी पहुॅचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुरू कृपा गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व पटका एंव स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वगत किया गया। वहीं बृज बसुंन्धरा पहुॅचे वहां उनका जनपद के उधोगपति एवं महापौर सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं द्वारा स्वगत किया गया। इसके उपरांत गोल्फ कार्ट कार से गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। शुक्रवार को दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर गोवर्धन पहुंचे उत्तराखंड के सीएम श्री धामी पूरी तरह आस्था और भक्ति में सराबोर नजर आए। मुख्यमंत्री के गोवर्धन आगमन की पूरी व्यवस्था अरुण कुमार अग्रवाल उर्फ़ श्याम जी दुवारा की गई थी।
गुरू कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई संस्कृति और नए आयाम स्थापित कर रहा है। सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कार सेवकों पर गोली चलाने वाले लोग राम मंदिर बनवाना नहीं चाहते थे, मोदी और योगी की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है अगर सपा और कांग्रेस होती तो राम मन्दिर नही बनता। देश पहली बार गुलामी की जंजीरों से निकल कर बहार आया है जैसे कि धारा 370 हटाई गई। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने गर्भ ग्रह में विराज मान होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है । उत्तराखण्ड विकास की नई पटकथा लिख रहा है । उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में सख्त कानून बनाया है। राजस्थान की पिछली सरकार में 27 बार पेपर लीक हुआ। उत्तराखंड ने पेपर लीक पर आजीवन कारावास का कानून बनाया है।
इस अवसर पर यहां उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, महादेव शर्मा, महावीर शर्मा, गुड्डी शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह चौधरी आादि मौजूद थे।
खराब मौसम की वजह से उड़ान नहीं भर पाया मुख्यमंत्री का विमान, कार से पहुँचे
गोवर्धन। कड़ाके की पड़ती ठंड में खराब मौसम की वजह से आगरा से गोवर्धन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिस कारण वह आगरा से कार में बैठकर मथुरा पहुँचे यहाँ से छाटीकरा होते हुए काफिले के साथ ब्रज वसुंधरा पहुंचे।
ब्रजवासी के पेड़े और मिठाई तो में खाता रहता हु: धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रजवासी के पेड़े और मिठाई मुझे बहुत अच्छी लगती है मथुरा से समय समय पर पहुँचती रहती है।
ये बात उन्होंने स्वागत के लिए आये ब्रजवासी के मालिक राजीव अग्रवाल से श्याम जी द्वारा परिचय कराने के दौरान कही।

ब्रज वसुंधरा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी शैलेंन्द्र सिंह एसएसपी शैलेश पांडेय ने उनको बुके भेंट किया। उसके उपरांत मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, उधोगपति राजीव अग्रवाल ब्रजवासी, सुदीप अग्रवाल श्री ग्रुप, प्रमोद कसेरे, शंकर अग्रवाल गुरुकृपा, अनिल अग्रवाल, श्याम सिंघल, राम अग्रवाल, सुरेश कौशिक, संजय गोविल, प्रमोद बंसल, आदि ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मुख्यमंत्री ने राजीव अग्रवाल से कहा कि ब्रजवासी के पेड़े और मिठाई में खाता रहता हु।