नागरिक सुरक्षा संगठन को प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार कटिबद्व : मुकुल

मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल गुरुवार को मथुरा आए। इस दौरान उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ वार्डन के साथ एक मुलाकात करते हुए नागरिक सुरक्षा संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। डीजी श्री गोयल ने कहा कि निष्काम सेवा से जुड़ा हुआ नागरिक सुरक्षा संगठन आवश्यकता पड़ने पर पुलिस और प्रशासन का हर संभव सहयोग करता है। इसको पहले से और अधिक मजबूत करने को लेकर राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार योजना बना रही है। जल्दी ही नागरिक सुरक्षा संगठन को दिल्ली एवं राजस्थान प्रदेश जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन कल्यान दास अग्रवाल बृजवासी डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक कुमार बैंकर आदि ने उनका स्वागत और सम्मान किया। और शासन स्तर पर वार्डन सेवा की पदाधिकारियो को सम्मानित करने की योजना को और अधिक प्रभावी तरीके से बनाने की मांग की।
पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा मुकुल गोयल द्वारा उप नियंत्रक जसवंत सिंह एवं सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह के साथ सिविल डिफेंस की विभागीय गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने मथुरा में सिविल डिफेंस द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को लेकर प्रशंसा की।