वृंदावन में दशहरा पर शस्त्र पूजन के साथ लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

वृंदावन। मंगलवार को सुनरख मार्ग स्थित श्रीराम फार्म हाउस पर विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्व समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य शस्त्र पूजन कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर हमें सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर हरि बल्लभ सिंह ने कहा कि विजयदशमी पर्व पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया है। हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की दिखाएं मार्ग पर चलकर मर्यादित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। कृष्ण बलराम इस्कॉन व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु गौतम ने कहा कि नवदुर्गा पर्व के साथ विजयदशमी पर्व का अध्यात्मिक संदेश समस्त जनमानस के लिए कल्याणकारी जीवन का सूत्र पात्र बनता है।
कार्यक्रम में अमित गौतम धर्मेंद्र गौतम मुकुल वार्ष्णेय मुन्नालाल निषाद गोलू पंडित सुरेश प्रधान दत्ता कौशिक राधा चरण ठाकुर श्याम सरदार आदि उपस्थित थे।