लखनऊ। रविवार देर रात हजरतगंज स्थित विधायक निवास में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट में उनके मीडिया सेल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस फ्लेट नंबर 804 का दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा।
इस मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। भाजपा विधायक योगेश शुक्ला सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बीजेपी विधायक की अभी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि घातक कदम उठाने से पहले श्रेष्ठ तिवारी ने एक परिचित को फोन किया था जिसे उसने बताया था कि कुछ देर में खुदकुशी की खबर सुनने को मिलेगी। फोन रिसीव करने वाले को कॉल बैक करने पर जवाब नहीं मिला। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.