राया कट से मथुरा तक आने वाली सड़क को एक सप्ताह के अन्दर गढ्ढामुक्त न करने पर कमिश्नर ने दी कड़ी कार्यवाही की चेतावनी

मथुरा। सोमवार को आगरा मण्डलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राया कट से मथुरा तक आने वाली सड़क को एक सप्ताह के अन्दर गढ्ढामुक्त किया जाये। जनपद में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लायें और समय एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करें।
मण्डलायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नगरीय अवस्थापना विकास निधि के संबंध में बैठक ली। बैठक में वृन्दावन में छटीकरा से ओमेक्स सिटी एवं चैतन्य विहार आवासीय योजना स्थित 100 फुटा रोड़ ग्रीन बेल्ट के प्रमुख मार्गों पर पेड़ो पर फसाड लाईटिंग, बोलार्ड लाइट का कार्य, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जाने वाले प्रवेश मार्गों पर स्थित पेड़ो पर फसाड लाईटिंग का कार्य, मथुरा-वृन्दावन में विभिन्न स्थानों पर वॉल पेंटिंग का कार्य, मथुरा-वृन्दावन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर स्कल्पचर स्थापित किये जाने का कार्य, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से सम्बन्धित रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य, मथुरा-वृन्दावन, गोवर्धन में श्रृद्धालुओं की सुविधा हेतु 20 गोल्फ कार्ट क्रय किये जाने का कार्य। वृन्दावन में हरीनिकुंज चौराहे के समीप स्थित पार्क में फाउण्टेन लगाने का कार्य। मथुरा-वृन्दावन एवं गोवर्धन में विभिन्न स्थलों पर 30 नग ई-बाईक स्टैण्ड का निर्माण कार्य। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग पर 06 स्थानों पर महिला शौचालय का निर्माण कार्य। मथुरा-वृन्दावन में विभिन्न स्थानों पर पौधो सहित गमले लगाने का कार्य। गोकुल बैराज से ललिता ग्राण्ड होटल तक एल.ई.डी. लाईट प्रकाश व्यवस्था का कार्य। मथुरा में महाविद्या चैराहे से 100 फुटा रोड़ तक एल.ई.डी. लाईट लगाने का कार्य। मथुरा में नरहौली चैराहे से छावनी एरिया एवं अलीगढ़ तिराहे से सदर चैराहे तक एल.ई.डी. लाईट लगाने का कार्य। वृन्दावन में बुर्जा रोड़ से पुष्पांजली बैकुण्ठ, राधा फ्लोरेंस से होते हुए गोपालगढ़ तक एल.ई.डी. लाईट लगाने का कार्य। मथुरा में लक्ष्मी नगर तिराहे से बल्देव रोड तक एल.ई.डी. लाईट द्वारा प्रकाश व्यवस्था का कार्य। कोसी में रेलवे स्टेशन से एन.एच-2 तक सडक के सुदृढ़ीकरण का कार्य, जवाहर बाग में विद्यवान पार्क में लाईट एण्ड साउण्ड शो तथा मथुरा वृन्दावन में स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों/तीर्थ यात्रियों हेतु जलपान गृह/चैपाटी निर्माण कार्य के संबंध में बैठक संपन्न हुई।