लखनऊ। भाजपा ने राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डॉ. दिनेश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। डॉ. शर्मा वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है। हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता थे। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।
यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी।
उपचुनाव के लिए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। 5 सितंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.