डीएम के बाद अब मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट का भी हुआ तबादला

मथुरा। जिला अधिकारी पुलकित खरे के तबादले के पश्चात अब सिटी मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट का भी तबादला हो गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे को शासन ने बरेली में एडीएम सिटी के पद पर तैनात किया है। मथुरा में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में नोएडा अथॉरिटी में तैनात उमेश चंद्र निगम की तैनाती की गई है।