लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं जिसमें मथुरा के जिलाधिकारी रहे रवि कुमार एनजी को महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई है। उन्हें ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। उनके अलावा सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र कुमार को सचिव नगर विकास बनाया गया है । आजकल में और भी आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची आने की संभावना है।