मथुरा। जनपद में इस वर्ष 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून तक हर घर-आंगन योग थीम पर योग सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह में बिरला मंदिर पर योगा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा दीप प्रज्जवल किया गया। तत्पश्चात योगा एक्सपर्ट डॉ एस.पी. गोस्वामी के मार्गदर्शन में सभी लोगो द्वारा योगाभ्यास किया गया तथा योगा हेतु उपस्थित स्थानीय निवासियों से योग से परिवार, मित्रों को जोड़ने का आह्ववान किया।
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 07 स्थानों क्रमश: प्रेम मंदिर, विश्राम घाट, जबाहर बाग, देवरहाबाबा घाट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, भगत सिंह पार्क, गांधी पार्क में योगा का आयोजन 21 जून तक किया जायेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.