मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर किया 15 वी बार रक्तदान

मथुरा। 31 मई बुधवार को राष्ट्रगौरव पुण्यश्लोक मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर के 298 वे जन्मोत्सव एवं निर्जला एकादशी केअवसर पर मथुरा-वृंदावन निवासी बीएसए धनगर उर्फ बन्टी धनगर ने जिला चिकित्सालय फलोदी (जोधपुर) राजस्थान में अपने जीवन का 15 वां रक्तदान किया।
इस मौके पर बन्टी धनगर ने लोगो को रक्तदान की महत्वता एवं जागरूकता बताते हुये अवगत कराया कि देश भर में रक्त की उचित उपलब्धता ना होने के कारण लाखों मृत्यु हो जाती है। आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इतना एडवांस नहीं हुआ है कि रक्त का विकल्प ढूंढ पाए। इसलिए जब भी मौका मिले या फिर कभी किसी को आपातकाल में रक्त की जरूरत पड़ती है तो बिना किसी संकोच के रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान करने के बाद मानवीय संतुष्टि का जो आनंद मिलता है वह अद्धभुत होता है। वैसे भी रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।