स्थानीय लोगो के साथ साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी : अनुनय झा
मथुरा। 30 मई को होने वाले गंगा दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने हेतु नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारी तथा उ.प्र. जल निगम ग्रामीण के अभियंता के साथ बैठक की गयी।
बैठक में नगर आयुक्त श्री झा द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस भी वर्ष भी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने हेतु नगर निगम जलकल, प्रकाश, निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग से विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त को प्रभारी नामित करते हुये दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
गंगा दशहरा पर पूर्व की भांति यमुना नदी के दोनो ओर वेरिकेटिंग, चेंजिंग रूम, गोताखोर, स्टीमर आदि व्यवस्थाओ के साथ साथ
घाटों पर साफ एवं मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था के साथ सजावट के निर्देश दिए ।
बैठक में उप्र जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि एस.टी.पी. व एस.पी.एस. सुचारू रहें किसी भी प्रकार से ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न न होने पाये।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहा गया कि गंगा दशहरा से पूर्व यमुना नदी में डि-सिल्टिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाये।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि मथुरा में गंगा दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, उसी प्रकार इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के स्थानीय निवासी एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुलभ गंगा दशहरा का आभास हो इस हेतु नगर निगम मथुरा-वृन्दावन तत्पर है।
-बैठक में समाजसेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी अपर नगर आयुक्त क्रान्तिशेखर सिंह मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह विजय नारायण मौर्य महाप्रबंधक जल/प्रकाश शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. करीम अख्तर कुरैशी एस.पी.मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल रामानन्द त्यागी क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक हेमेन्द्र गौतम सहायक अभियंता जल चन्द्रहास सहायक अभियंता उ.प्र. जल निगम ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.