गोवर्धन। गोवर्धन में निर्दलीय सौंख और राधाकुंड में भाजपा तो बरसाना में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
गोवर्धन में प्रभा देवी ने 5657 मत प्राप्त हुए और 2070 अपने प्रतिद्वंदी लक्ष्मी शर्मा को हराया तो सौंख के भाजपा प्रत्याशी योगेश लंबरदार ने 3749 मत प्राप्त कर रोहतास वर्मा को 1173 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। राधाकुंड भाजपा से रामफल ने 1954 मत प्राप्त कर अपने प्रतद्वंदी ब्रज मोहन को 381 मतों से हराया है। गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष पर मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रभा देवी ने कहा कि यह जीत गोवर्धन की जनता की जीत है और यहाँ से बिकास का रास्ता शुरू हुआ है।आने वाले समय में वह गोवर्धन में विकास के पथ को आगे वढाने का काम करेंगी।साथ ही गोवर्धन की सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए काम करेगी।
वही नव निर्वाचित चेयरमेन के पति पत्रकार मनीष लम्बरदार ने कहा कि वह विकास के लिए काम करेंगे. गोवर्धन नगर पंचायत को वास्तविक स्वरूप दिलाया जाएगा। गोवर्धन की देबतुल्य जनता से जो आशीर्वाद मिला है उसका में मेरा परिवार हमेशा ऋणी रहेगा।
शनिवार को नगर निकाय चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न हुई। गोवर्धन निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चौकाने वाले परिणाम सामने आए। गोवर्धन से प्रभा देवी पत्नी मनीष लंबरदार ने रिकॉर्ड तोड 5657 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी लक्ष्मी शर्मा पुत्र वधू निवर्तमान चेयरमैन खेमचंद शर्मा को 2070 मतों मात दी। सौंख से भाजपा के योगेश लंबरदार ने योगेश वर्मा को 1173 मतों से हराया है। राधाकुंड से रामफल मुंशी भाजपा से जीते हैं। बरसाना से आम आदमी प्रत्याशी विजय देवी पत्नी पदम सिंह फौजी ने सुनीता देवी को हराकर जीत दर्ज की है। जीत दर्ज करने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह छाया हुआ है। समर्थक खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त कर रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.