नगर निगम के वार्ड-99 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन का चुनाव प्रचार में हो रहा है चहुँओर स्वागत
ग़ाज़ियाबाद। नगर निगम के वार्ड-99 की भाजपा पार्षद पद की प्रत्याशी प्रीती जैन का चुनाव प्रचार लगातार गति पकड़ रहा है। प्रीती जैन वार्ड-99 क्षेत्र की सभी सोसायटियों मे जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन जुटा रही है,अपने पति व पूर्व पार्षद अभिनव जैन के कार्यकाल के दौरान रही उन की सक्रियता ने क्षेत्र के मतदाताओं मे उनकी लोकप्रियता का ग्राफ ऊंचा किया है। पूर्व भाजपा पार्षद अभिनव जैन की बात करे तो क्षेत्रवासियों के अनुसार उनके कार्यकाल के अंतर्गत काफी विकास कार्य हुए है। परंतु ग़ाज़ियाबाद नगर निगम का वार्ड-99 ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र मे ना आने की वजह से काफी विकास कार्य प्रभावित भी रहे है। अभिनव जैन के अनुसार उन्होने अपना पार्षद कार्यकाल पूरी ईमानदारी से निभाया है, क्षेत्रवासियों की यथासंभव सेवा की है, अपने कार्यकाल में क्षेत्र वासियों के सहयोग से बहुत विकास कार्य कराये गए है परंतु यह बात भी ठीक है कि वार्ड में अभी और विकास कार्यो की आवश्यकता है, क्षेत्रवासियों से वायदा है कि वार्ड-99 के लंबित पड़े विकास कार्यो को प्रीती जैन के कार्यकाल में अवश्य पूरा किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के ग़ाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव-2017 मे इस वार्ड मे 90% से अधिक मत प्राप्त करके रिकॉर्ड बनाया था, अब प्रीती जैन पुनः इस रिकॉर्ड को स्थापित करेंगी, क्षेत्रवासी भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों व नीतियों पर विश्वास करते है और हमारे कार्यकर्ता हमेशा से ही जनता के बीच मे है।
निकाय चुनाव संयोजक संजय कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग़ाज़ियाबाद नगर निगम के सभी 100 वार्डो को भारी अंतर से जीतने जा रही ह निकाय चुनाव-2017 में पूर्व मेयर आशा शर्मा ने रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त की थी। अब भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल इससे अधिक मत प्राप्त कर बड़ी जीत हासिल करेंगी। प्रीती जैन के जमीन से जुड़े होने के कारण क्षेत्र की महिला मतदाताओं पर उनका खासा प्रभाव देखा जा रहा है क्षेत्र की महिला मतदाताओं के अनुसार प्रीती जैन का रिकॉर्ड मतों से जीता जाना तय है।
आदित्य मेगा सिटी के निवासी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि अभिनव जैन व प्रीती जैन के द्वारा किये गए विकास कार्यो उनके व्यवहार व उनकी सहज उपलब्धता की वजह से वार्ड-99 का चुनाव परिणाम प्रीती जैन को टिकट प्राप्त होने के साथ तय हो गया था।