नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित घोषणा की गई। अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति चौहान की नियुक्ति 20 अप्रैल से की गई है। उसी दिन वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (श्रीमती) न्यायमूर्ति सबीना सेवानिवृत्त होंगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की नियुक्ति को मंजूरी दी और प्रसन्नता व्यक्त की है। केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर न्यायमूर्ति चौहान को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुसार, माननीय राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की 20 अप्रैल 2023 से उसी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.