नई दिल्ली। यूपी के प्रयागराज में पुलिस हिरासत में हुई माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।
अतीक और अशरफ की मौत के बाद सवाल उठते जा रहे हैं। कहा जा रहा कि अतीक को इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम से जुड़े राज का खुलासा तो इस हत्याकांड की वजह नहीं बना। इसलिए क्योंकि मौत के घाट उतारे जाने से ठीक पहले अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था।
इससे पहले भी अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका में इस हत्याकांड की जांच के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुई 183 मुठभेड़ों की भी जांच की मांग की गई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.