चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन में बुधवार को फायरिंग में चार सेना के जवानों की मौत हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने घटना की जानकारी दी है।
उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस को कैंट के बाहर ही रोक लिया गया और उनको कहा गया कि अभी आर्मी का तलाशी अभियान चल रहा है। सूत्रों ने बताया आर्मी अधिकारियों ने कैंट अंदर घरों में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।
बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से दो दिन पहले इंसास राइफल और 28 कारतूस की चोरी हुई थी। आज की घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.