लखनऊ। नगर निकाय चुनाव के लिए सरकार ने आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दिया है। महापौर अध्यक्ष की सीटो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नगर नतीजे 13 मई को आएंगे। मथुरा में 4 मई को वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। यूपी चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो दिन होने हैं, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी इसके साथ ही 13 मई को इस चुनाव के नतीजे जारी होंगे। पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है. जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।
निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना की तारीख की ही घोषणा हो गई है जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी इसके साथ ही नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है. इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।
नामांकन वापसी के की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है. इसके साथ ही पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को प्रतीक (निशान) 21 अप्रैल को मिलेंगे और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल के मिलेंगे। इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर्स हैं जिनमें से 22983728 पुरुष वोटर्स हैं और 20248099 महिला वोटर्स हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.