बडी खबरः मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 70 वार्डों में इस प्रकार हो सकती है आरक्षण की स्थिति

मथुरा। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव की प्रदेश में जल्द ही घोषणा होने वाली है। सूत्रों के अनुसार संभवतः एक सप्ताह में मेयर और चेयरमैन पद के आरक्षण का ऐलान शासन द्वारा किया जा सकता है। उससे पहले सभी निकायों में वार्ड आरक्षण की घोषणा की जायेगी।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की भी प्रकिया पूर्ण हो चली है। ‘राजपथ’ को प्राप्त सूची के अनुसार नगर निगम के वार्डों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

70 वार्डों का आरक्षण इस प्रकार रहेगा। जिसमें 26 वार्ड सामान्य, 14 वार्ड महिला, 6 वार्ड पिछडा वर्ग महिला, 4 वार्ड महिला एस सी, 12 वार्ड पिछड़ा वर्ग तथा 8 वार्ड एससी के लिए आरक्षित रहेंगे। हालांकि ये सूची अभी पूरी तरह फाईनल नहीं मानी जायेगी जब तक कि शासन द्वारा अधिकृत सूची जारी नहीं की जाती।