मथुरा में लापरवाही पर जमुनापार प्रभारी लाइन हाजिर , कोतवाली निरीक्षक सहित 5 बदले

प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। जनपद में भले ही अभी नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है मगर एसएसपी ने थाना और कोतवाली में तैनात निरीक्षकों को फेरबदल करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस कप्तान ने सोमवार रात को जमुनापार प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए 4 निरीक्षक को इधर से उधर किया है। वही एक उपनिरीक्षक का भी स्थानांतरण किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना वृंदावन, सूरज प्रकाश शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना वृंदावन से प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार, प्रदीप कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नौझील से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, धर्मेंद्र सिंह अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना नौझील, महाराज सिंह भाटी प्रभारी निरीक्षक जमुना पार से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक नीरज भाटी को चौकी प्रभारी राधा पुरम एस्टेट थाना हाईवे से चौकी प्रभारी बिरला मंदिर थाना गोविंद नगर बनाया है।
ज्ञात रहे कि इससे पूर्व डेढ़ दर्जन चौकी प्रभारियों के तबादले भी की जा चुकी है।