ब्रज मंडल की सर्वोत्तम समाजसेवी संस्था है प्रथम पहल फाउंडेशन: श्रीकांत

मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन के द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में हुआ जिसमें उपस्थित लोगों ने समाज के प्रति किये गए उल्लेखनीय कार्यो की भूरि भूरि प्रसंशा की।
कार्यक्रम में संस्था की पत्रिका का विमोचन एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग भी की गई। संस्थापक अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल ने संस्था के कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य कर रही है और ओपीडी के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा नि:शुल्क दवा एवं परामर्श मुहैया कराए जा रहे हैं। संस्था का संकल्प है कि शहर के अंदर भव्य हॉस्पिटल के निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा की शहर में प्रथम पहल फाउंडेशन ऐसी संस्था है जो बिना किसी सरकारी अनुदान के ब्रजमंडल के लोगों को नि:शुल्क इलाज देने का कार्य कर रही है। एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एड. ने कहा कि प्रथम पहल धर्मार्थ संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय व अतुलनीय हैं। विशिष्ठ अतिथि रविकांत गर्ग पूर्व ऊर्जा मंत्री व एमएलसी ठा.ओम प्रकाश ने कहा कि प्रथम पहल फाउंडेशन संस्था असहाय और गरीब लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है हम नगर आयुक्त और नगर निगम के अन्य अधिकारियों से हस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराने हेतु वार्ता करेंगे।
कार्यक्रम में भागवत प्रवक्ता मनीष सिंह शंकर महाराज मनीष बाबा ने अपनी मधुर वाणी से संस्था के कार्यों की सराहना की। युवा भाजपा नेता श्याम सिंघल गुरु कृपा ग्रुप ने कहा कि संस्था बहुत ही कम समय में अच्छे मुकाम पर पहुंच चुकी है और शहर के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है। धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी अनुपम शर्मा व चंद्रपाल सिंह निषाद ने दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मंत्री राधा कृष्ण सुतिया दुर्गेश बिंदल संगठन मंत्री मनीष शोरावाला संजय गोविल विजय बंसल योगेंद्र मित्तल सीए सचिन अग्रवाल उमेश बंसल संदीप आशीष गोयल हरीश वाली राहुल अन्न पूर्णा जितेंद्र सुतिया गिरीश वर्माअमित मित्तल सराफ राजीव खंडेलवाल विजय कुमार कागजी दिलीप पोशाक वाले नारायण हरी सुधीर अग्रवाल अनीता अग्रवाल सुधा अग्रवाल रुचि अग्रवाल सुगंधा अग्रवाल मंजू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।