मथुरा वृंदावन में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर आयुक्त ने प्रभावी कार्यवाही के दिए आदेश

मथुरा। मथुरा वृंदावन में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम के क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त स्वच्छता निरीक्षक के साथ नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने फोगिंग करने के प्रभावी आदेश किए है। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा प्रतिदिन फोगिंग कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुये बताया कि 03 बडी एवं 10 छोटी फोगिंग मशीन उपलब्ध है।
वृन्दावन नगर में बडी फोगिंग मशीन से रोजाना सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग में फोगिंग करायी जाये। जयसिंह पुरा एस.के.एस. पैलेस से मसानी चैराहा होते हुये डीग गेट, भरतपुर गेट, होली गेट, जनरलगंज तिराहा, कृष्णापुरी तिराहा, यमुना पार होते हुये नगर निगम सीमा तक। टाउनशिप से कलैक्ट्रेट, टैंक चैराहा होते हुये, स्टैट बैंक चैराहा, बी.एस.ए. काॅलेज रोड, भूतेश्वर तिराहा होते हुये कृष्णा नगर रोड सतोहा तक। बडी फोगिंग मशीन द्वारा पूर्व में 1.30 घण्टे फोगिंग करायी जाती थी अब प्रतिदिन तीन घण्टे फोगिंग कराये जाएगी
इसी प्रकार 10 फोगिंग मशीन से प्रतिदिन एक घण्टे फोगिंग करायी जाती थी जिसे दो घण्टे तक फोगिंग कराये जाने हेतु समस्त स्वच्छता निरीक्षक को आदेशित किया गया है। 10 छोटी मशीनों द्वारा प्रतिदिन 10 वार्ड में फोगिंग करायी जायेगी। नालियों में एन्टी लार्वा का छिडकाव कराये जाने एवं तालाब/पोखर में मोबिल ऑयल डाले जाने के साथ प्रत्येक वार्ड में खाली प्लाट में एकत्रित गन्दगी की सफाई करायी जाये। सफाई कराये जाने के उपरान्त चूना, सफेदी आदि का छिडकाव पर्याप्त मात्रा में कराया जाये।