गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, दो बच्चों सहित चार की मौत

गाजियाबाद। बुधवार को घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट से मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में ऑटो चालक मुनीर (55) परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी अचानक खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया जिससे दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का दो और लोगों को मिलाकर कुल 4 लोगों की मौत हो गई है एक महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।